रविवार 8 मार्च 2026 - 06:42
मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोक समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

मुम्बई मे क्रांति के लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की शहादत के बाद मस्जिद ए ईरानीयान (मुगल मस्जिद) से इमामिया मस्जिद तक निकाली गई एतिहासिक रैली मे हज़ारो मोमेनीन ने भाग लिया, जहा विद्वानो, बुद्दिजीवीयो और विभिन्न संप्रदाय के प्रतिनिधियो ने शोकीय समारोह और संबोधन के माध्यम से सुप्रीम लीडर की वीरता, बुद्दिमत्ता और उम्मत की एकता पर ज़ोर देते हुए अत्याचार एवं उपनिवेशवाद के खिलाफ़ अपना इरादा व्यक्त किया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मुम्बई के मोमेनीन ने मस्जिद ए ईरानीयान से इमामिया मस्जिद तक एतिहासिक रैली निकाल कर एक इतिहास रच दिया।

उल्लेखनीय है कि विरोधी रैली से पहले मस्जिद ईरानीयान मे एक विरोधी और शोकीय समारोह हुआ जिसमे मुम्बई और अतराफ़ मुम्बई के विद्वानो और बुद्दिजीवीयो ने शिरकत की।

इस शोकीय समारोह मे हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन जनाब हसन रज़ा बनारसी ने अपने अशआर से माहौल तैयार किया जबकि वक्ताओ मे हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन जनाब अज़ीज़ हैदर साहब, ख़ोज़ा मस्जिद के इमाम जमात हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन जनाब रूह ज़फ़र साहब और हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन सय्यद हुसैन महदी हुसैनी साहब ने अपने भाषण मे सुप्रीम लीडर की वीरता और बुद्धिमत्ता एवं अर्तदृष्टि पर प्रकाश डालते हुए हाल मे ईरान पर थोपी गए युद्ध की निंदा की बड़ी संख्या मे मोमेनीन के बीच ईरान के सांस्कृतिक डायरेक्टर जनाब रज़ा फ़ाज़िल ने अपने संक्षिप्त भाषण मे सुप्रीम लीडर की शहादत के विभिन्न पहलूओ को बयान किया और सुन्नी बरादरान से जनाब सईद खान साहब ने श्रृद्धांजली अर्पित की।

वैसे तो मुम्बई का माहौल उस समय सोगवार और पुरजोश हो गया जब इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनई की शहादत की सूचना सार्वजनिक हुई, यही कारण है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रो से मोमेनीन की बड़ी संख्या मस्जिद ए ईरानीयान के सहन मे एकत्रित हुए जहा पहले शोकीय बैठक हुई फ़िर एक एक व्यवस्थित और पूर जोश विरोधी रैली इमामिया मस्जिद की ओर रवाना हुई।

रैली मे शरीक लोगो के चेहरो पर ग़म के आसार दिखाई दे रहे थे, लेकिन इस ग़म के साथ साथ ग़ुस्सा और परेशानी भी झलक रही थी। भागीदारो ने काले झंडे उठा रखे थे, बैनर्स और प्लेकार्डस पर दृढ़ता, प्रतिरोध और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के नारे लिखे थे, माहौल तकबीर, लब्बैक या ख़ामेनई और उपनिवेशवाद मुर्दाबाद के नारो से गूंज रहा था।

इसी तरह मोमेनीन ने सड़को पर निकल कर अपने जज़्बात को भरपूर रूप से व्यक्त किया। रैली पूर्ण रूप से व्यवस्थित थी, रज़ा कारो की टीमे प्रबंधन पर नजर रखे हुए थे भागीदारो ने इस घटना को केवल एक व्यक्ति की शहादत नही बल्कि एक नज़रय और वैचारिक प्रतिरोध पर हमला बाताय।

वक्ताओ ने संबोधन मे सुप्रीम लीडर की क़ुरआनी सोच, दृढ़ता और वैश्विक उपनिवेशवाद के सामने उनकी बे बाकी को श्रृद्धांजली अर्पित की। वक्ताओ का कहना था कि शहादत किसी आंदोलन का समापन नही बल्कि उसका नवीनीकरण होती है, और यह खून इस्लामी उम्मत के इरादे को अधिक मजबूत करेगा। 

ممبئی میں رہبر انقلاب آیت اللہ خامنہ‌ای کی شہادت پر احتجاجی ریلی اور تعزیتی جلسے میں ہزاروں مومنین نے اتحاد و استقامت کا مظاہرہ کیا

अहले सुन्नत की नुमाया भागीदारी

रैली की सबसे नुमाया और दिल को छू लेने वाली विशेषता रही, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओ की बड़ी संख्या मे इस विरोधी रैली मे सम्मिलित हुए विशेष रूप से क्षेत्र के एम एल ए जनाब अमीन पटेल साहब इस विरोध मे शामिल रहे और सभी ने एकजुटता का व्यवहारिक मुज़ाहेरा व्यक्त करते हुए स्प्ष्ट किया कि अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठाना सांप्रदायिक नही बल्कि इस्लामी उम्मत का साझा फ़रीज़ा है।

शिया सुन्नी एकता के यह दृश्य मुम्बई की गंगा जमना संस्कृति का सुंदर प्रतिबिम था। कई स्थानो पर दोनो सांप्रदायिक के विद्वानो ने एक साथ खड़े होकर दुआ की और उम्मत की एकता का संदेश दिया। वक्ताओ ने इस एकता को इस्लाम दुशमन के लिए स्पष्ट संदेश बताया कि आंतरिक मतभेद उनके इरादे को सफल नही होने देंगे।

रैली इमामिया मस्जिद पहुंच कर मजलिस अज़ा पर समापन हुई, जिसे मस्जिद ए ईरानीयान के इमाम जमात हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन जनाब सय्यद नजीबुल हसन ज़ैदी साहब ने पुर जोश अंदाज़ मे संबोधित किया और भागीदारो ने अहद किया कि वह सुप्रीम लीडर के नज़रयात, दृढ़ता, खुद मुखतारी और एकता को जीवित रखेंगे।

मुम्बई का यह विरोध न केवल ग़म और ग़ुस्सा का इज़हार था बल्कि एक नज़रयाती वाबस्तगी, उम्मत की एकता और अत्याचार के खिलाफ़ सार्वजनिक चेतना का मज़हर भी था। यह रैली इस बात की निशानी बन गई कि सुप्रीम लीडर की शहादत ने दिलो मे जो आग लगाई है वह एकता, जागरूकता और दृढ़ता के रूप मे अपना प्रभाव दिखाती रहेगी।

  • मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोकीय समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

  • मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोकीय समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

  • मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोकीय समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

  • मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोकीय समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

  • मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोकीय समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

  • मुम्बई मे सुप्रीम लीडर की शहादत पर विरोधी रैली और शोकीय समारोह मे हज़ारो लोगो ने एकता और दृढ़ता व्यक्त की

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha